कुरुक्षेत्र। जिला की थानेसर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में भले ही उत्सुकता दिखाई दी लेकिन मतदान में सबसे पीछे ही रहे। चाराें विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम 61.5 फीसदी मतदान हुआ, जो कि पिछले 2019 के चुनाव से करीब छह फीसदी कम रहा। क्षेत्र में 1967 में हुए सबसे पहले चुनाव में बना 77.57 फीसदी मतदान का रिकार्ड आज तक नहीं टूट पाया।
हॉट सीट लाडवा के बाद थानेसर पर ही हर किसी की निगाहें टिकी हुई थी। यहां पूर्व व वर्तमान मंत्रियों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी तो वहीं दूसरे प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दावा करते रहे। हालांकि आप के प्रत्याशी सहित अन्य की भी अपनी-अपनी मतदाताओं में पैठ रही तो अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ा पसीना भी बहाया।
मतदान को लेकर सुबह सात बजते ही मतदाता लाइन में लगने शुरू हो गए थे और करीब 11 बजे तक मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ी रही। इसके बाद धूप व गर्मी बढ़ने लगी तो मतदाताओं का उत्साह भी कमजोर पड़ता गया। शाम को फिर केंद्राें पर मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी थी। युवा ही नहीं बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग भी मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान कराने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में ही नहीं बल्कि बुजुर्ग व कमजोर मतदाताओं के परिजनों में भी उत्साह दिखा और वे उन्हें किसी न किसी तरह से लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
सभी प्रत्याशियों ने किया मतदान
सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथ पर मतदान किया। भाजपा के सुभाष सुधा ने महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर सात में बने मतदान केंद्र पर तो कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने डीएन कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया । वही आप के कृष्ण बजाज, इनेलो-बपास की तनुजा सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी मतदान किया तो वहीं सभी प्रत्याशियों ने केंद्रों का जायजा भी लिया।
थानेसर में यह रहा चुनाव में मतदान प्रतिशत
201967.13
2014-75.51
200973.45
200573.89
200069.52
199676.35
199167.38
198769.30
198272.06
197770.52
197275.91
196860.42
196777.57