फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 14वीं राष्ट्र स्तरीय सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें उत्तराखंड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ और महिला वर्ग में राजस्थान की टीम दूसरे स्थान पर रही। जबकि पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश और महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा युगल प्रतियोगिता में केरल पहले, महाराष्ट्र दूसरे और हिमाचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता में देशभर से 18 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन संजय बंसल ने कहा कि तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है, इसलिए सभी खिलाड़ियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर रेनु कादियान, डॉ. अजय अग्रवाल, प्रो. ज्योति, ईश्वर सिंह, डाॅ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. संदीप नैन, दीपक शर्मा, लक्ष्मण सिंह राठौड़, मृत्युंजय शर्मा, पंकज जैन, राहुल, डॉ. लक्ष्मीनाथ, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें