फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फिल्म लगाने वाले लोगों की अब खैर नहीं, होंगे चालान : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि जिला पुलिस द्वारा एक अप्रैल से सात अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ऐसे वाहन चालकों के चालान किए जाएंगे, जिनके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी होंगी। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के विरुद्ध है और जिला पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। ऐसे वाहन चालकों को नियमानुसार 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की ओर से पुलिस प्रशासन को दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। इस अभियान को लेकर संबंधित क्षेत्रों के डीएसपी तथा एसीपी को इंचार्ज लगाया गया है। सभी लोगों को चाहिए कि वे यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें और इनका उल्लंघन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें