कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष-2026’ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, शिव तांडव और योग सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा दिखाई। शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय विद्यार्थियों में अनुशासन, देशभक्ति और सर्वांगीण विकास के संस्कार विकसित कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और समाज में आदर्श बनने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विजय कुमार नड्डा ने भारतीय संस्कृति, संस्कार और संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, डीपी चौधरी, मोहिंद्र पाल सिंगला, प्राचार्य अनिल मदान, वीरेंद्र वालिया और रमेश गुलाटी सहित शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।