फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ यूपी की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने यूपी की रहने वाली एक महिला को दो किलो 230 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ज्ञाना देवी निवासी फकीराबाद जिला बदायूं बस में अंबाला से कुरुक्षेत्र अफीम बेचने आई थी।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि ज्ञाना देवी यूपी से अफीम लेकर हरियाणा व पंजाब में बेचती है। आज भी वह बरेली से ट्रेन में बैठकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर उतरकर बस में सवार होकर पिपली आएगी। पिपली से वह कुरुक्षेत्र की तरफ जाएगी। उसके पास भारी मात्रा में अफीम है। सूचना पर टीम ने पिपली बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को बस अड्डे की तरफ से मिली सूचना अनुसार एक महिला आती दिखाई दी। शक होने पर टीम ने महिला कर्मी की सहायता से उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत से आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें