फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदलता मौसम बढ़ा रहा किसानों की चिंता, अगले चार दिन बारिश की संभावना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को शाम के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में लगातार बदलाव जारी है और सोमवार के बाद अगले चार दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बारिश के चलते पक चुकी धान की फसल गिरने से उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। जिला भर में पिछले पांच दिनों से मौसम में बदलाव है तो वहीं कई बार बारिश भी हो चुकी है। चार दिन पहले हुई तेज बारिश के चलते धान की पकी फसल बिछ गई थी तो वहीं अभी कटाई भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब इस सप्ताह भी बारिश का मौसम रहने की संभावना ने किसान चिंता में डाल दिए हैं। रविवार को भी दिन भर बादल छाए रहे तो वहीं अधिकतम तापमान 32.1 तो न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि किसानों को बारिश के चलते पकी फसल का विशेष ध्यान रखना होगा। उसमें जलभराव न होने दें।
विज्ञापन




यह तापमान रहने की संभावना
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
सोमवार34डिग्री सेल्सियस36 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार31 डिग्री सेल्सियस -26 डिग्री सेल्सियस
बुधवार33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
वीरवार33 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार32 डिग्री सेल्सियस -24 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें