कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, जापानी भाषा (ऑनलाइन माध्यम) और एडवांस्ड डिप्लोमा इन फ्रेंच व जर्मन में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी गई है। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इन कोर्सों में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट कुवि के डॉट एसी डॉट इन या आईयूएमएस एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन प्रोग्राम में दाखिले की प्रथम सूची छह अक्तूबर को लगेगी व फीस नौ अक्टूबर तक जमा करवानी होगी। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 11 अक्तूबर को, फीस 13 अक्तूबर तक, तीसरी सूची 16 अक्तूबर को, फीस 18 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी और अंतिम सूची 23 अक्तूबर को लगेगी तथा इसके लिए फीस 25 अक्तूबर तक जमा करवानी होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।