फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी 25 तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में शुक्रवार से स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए है, जिसमें विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स व महाविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। ज्यादातर विद्यार्थियों का रुझान ग्रामीण क्षेत्रों के संस्थानों की बजाय शहरी कॉलेजों में देखने को मिल रहा है। काॅलेजों में पीजी में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में एमए हिंदी की 60 सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इतिहास की 60, एमकॉम की 60 और एमएससी गणित की 70 सीटों पर आवेदन किए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने विषय के मुताबिक पीजी कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं। आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में एमए फाइन आर्ट्स में 15, एमए इकोनॉमिक्स में 30, एमए हिंदी में 30, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 30 एमकाम में 50 और एमएससी मैथेमेटिक्स में 50 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं डीएवी कॉलेज पिहोवा में एमए इंग्लिश में 40, एमएससी मैथेमेटिक्स में 50 और एमकॉम में भी 50 सीटें हैं। भगवान परशुराम कॉलेज में एमएससी मैथेमेटिक्स और एमकॉम में 60-60 सीटों पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दयानंद महिला महाविद्यालय में एमए इंग्लिश की 40 और एमकॉम की 60 सीटों पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ जिले के अन्य कॉलेजों में भी अलग-अलग पीजी कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 12 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले महाविद्यालय की ओर से नौ से 11 जुलाई तक सीटों की संख्या व फीस की जानकारी अपलोड की है। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। पहली सूची में नाम आए विद्यार्थियों को दो अगस्त तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें