कुरुक्षेत्र। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण के लिए बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक अधीक्षण अभियंता यूएचबीवीएन सर्किल की अध्यक्षता में विद्युत सदन सेक्टर-आठ में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से सायं चार बजे तक होगी। इस बैठक में बिजली संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी, जिसका स्थानीय अधिकारी मौके पर समाधान भी करेंगे।