फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लाडवा में हो रहे अभूतपूर्व कार्य : सुमन सैनी

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उप
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा क्षेत्र की सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। आगामी समय में और भी लाडवा के लिए योजनाएं लाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ किया है। यह कहना है हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का।
विज्ञापन

वे सोमवार को लाडवा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई केवल सत्ता की नहीं बल्कि विचारधारा और विकास बनाम भ्रष्टाचार और वंशवाद की लड़ाई है। विपक्ष के पास न तो नीति है, न नेता और न ही नियत है। हमें हर घर तक जाना है, आम जनता को यह बताना है कि मौजूदा सरकार ने उनके लिए क्या किया है और आगे क्या करेगी। सुमन सैनी ने कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 81 करोड़ लोगों को और हरियाणा में 48 लाख परिवारों को मुफ्त राशन मिल रहा है। इसी प्रकार जल जीवन मिशन के माध्यम से देश के 15 करोड़ और हरियाणा के 13 लाख से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक और हरियाणा में 1 लाख 52 हजार परिवारों का अपने घर का सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें