संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। ठसका रोड़ स्थित कोचिंग सेंटर पर कुछ युवकों ने हमला कर अध्यापक की पिटाई कर दी। अध्यापक ने पुलिस को शिकायत दी है। गांव ठसका वासी अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी स्कूल में बतौर बायोलॉजी अध्यापक के रूप में कार्य कर रहा है और साथ में वहीं ठसका रोड़ पर कोचिंग सेंटर भी चलाता है।
जब वह दोपहर करीब साढे तीन बजे बच्चों को बायोलॉजी पढ़ा रह थे, उसी समय जलबेहड़ा गांव के डेरे के करीब छह से सात युवकों ने लाठियों व डंडों के साथ हमला कर दिया। युवकों ने बच्चों के सामने उनकी पिटाई की। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में कोई मामला नहीं दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने राजेश ने कहा कि शिकायत दर्ज कराई गई है, मामले की जांच जारी है।