शाहाबाद। चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मारकंडा पुल, बाजीगर कालोनी से पहले शव खदानों में पड़ा मिला। रेलवे की मैन ने इसे देखा और रेलवे पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद जीआरपी के एसआई कमल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी। सब इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि इस व्यक्ति की मृत्यु ट्रेन से गिरकर हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 साल है। मृतक के गले में काले रंग का धागा बंधा हुआ है तथा दाहिने हाथ की कलाई पर हिंदी में अजय लिखा हुआ है।