फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खंभे पर लगे मीटरों में लगी आग, हादसा बचा

Tue, 09 Jul 2024 07:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। वार्ड नंबर 10 के पार्क के पास रविवार सांय बिजली के खंभे पर लगाए मीटरों में अचानक आग लग गई। पार्क में बैडमिंटन खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद ईशु सचदेवा को दी। पार्षद ईशु सचदेवा ने बिजली विभाग के जेई को फोन करके वार्ड की बिजली आपूर्ति बंद करने को कहा और मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद विभाग के कर्मचारियों ने बिजली को काट दिया और दो लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जेई सुखजिंदर सिंह ने पार्षद ईशु सचदेवा को बताया कि शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे पर लगे मीटरों में आग लगी है।यह शॉर्ट सर्किट तारों में पानी लगने की वजह से हुआ अथवा किसी मीटर में क्षमता से अधिक लोड के कारण यह निश्चित नहीं है। जेई ने बताया कि एक बार बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो गई है, लेकिन खंभे पर लगे मीटरों के लोड की जांच अवश्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें