फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय हड़ताल आज से

Tue, 01 Jul 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आल हरियाणा यूनिवर्सिटी इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


हड़ताल को सफल बनाने के लिए कुंटिया ने बैठक के दौरान पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाईं। इस हड़ताल से संबंधित रणनीति तैयार करने के लिए आल हरियाण यूनिवर्सिटी इंपलाइज फेडरेशन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में कुंटिया की एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अध्यक्ष मान सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कुंटिया प्रधान मान सिंह, महासचिव सुनील कक्कड़, प्रेस सचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल को सफल करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों में हड़ताल के लिए समितियों का गठन और प्रभारी नियुक्त किए हैं,
विज्ञापन


जिसमें पत्राचार और हॉस्टल के लिए पूर्व महासचिव बलजीत सिंह, प्रशासनिक भवन के लिए यशपाल नारंग, परीक्षा भवन के लिए सहसचिव रामलाल, डीन और कंप्यूटर भवन के लिए  पूर्व महासचिव दीपक शर्मा, निर्माण शाखा के लिए भारत भूषण, सुरक्षा विभाग के लिए नीलकंठ शर्मा, साइंस फैकल्टी के लिए महासचिव सुनील कक्कड़, पुस्तकालय भवन के लिए कोषाध्यक्ष कैलाश शर्मा, यूआईटी और विश्वविद्यालय कॉलेज के लिए प्रेस सचिव रविंद्र तोमर, प्रेस विभाग के लिए नरेंद्र वर्मा, सेनीटेशन विभाग के लिये वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोली राम, चतुर्थ श्रेणी और दफ्तरी के लिए उपाध्यक्ष चंदन सिंह, हॉर्टिकल्चर के लिए पूर्व कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा और आर्ट्स फैकल्टी के लिए कुंटिया नेता रामफल की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के 24 जून को किए दो घंटे के प्रदर्शन को हल्के में लिया है, जिस कारण अब उन्हें तीन दिन की हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें