फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में छात्राओं को मिलेगी बस सर्विस

Thu, 15 May 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की ए ग्रेड यूनिवर्सिटी में अब छात्राओं को पैदल नहीं चलना पडे़गा। केयू प्रशासन कैंपस में बस सर्विस उपलब्ध कराने जा रहा है, जोकि सिर्फ छात्राओं के लिए होगी।
विज्ञापन


कुलपति ने इसके लिए बजट को मंजूरी दे दी है। अब देखना यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन इस योजना को अमलीजामा पहनाने में कितना समय लेगा।

योजना के तहत कैंपस में चार बसों की सर्विस दी जाएगी, जोकि परिसर में एक से दूसरे स्थान पर घूमती रहेगी, जिनका काम पैदल चल रही छात्राओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाना होगा।

छात्राओं को ये बसें हॉस्टल से डिपार्टमेंट और वहां से वापस हॉस्टल छोड़ने का काम करेंगी। छात्राओं को सिर्फ विभाग से बाहर आना होगा, उसके बाद का कार्य बस चालक करेगा। चालक बस में बैठी छात्राओं को उनके कहे विभाग तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन


कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने कहा कि यह कदम छात्राओं की सुविधा के लिए उठाया है। उन्होंने बताया कि ये बसें किसी एक स्थान पर नहीं होगी, बल्कि इनकी ड्यूटी पूरे कैंपस में चक्कर लगाते हुए छात्राओं को डिपार्टमेंट छोड़ना होगी, जिससे कि धूप में उन्हें पैदल न चलना पडे़।

कुलपति डॉ. संधू ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन एक नहीं, बल्कि चार बसें खरीदने जा रही है। कीमत पूछने पर उन्होंने बताया कि एक बस का मूल्य 18 लाख 50 हजार रुपये है।

छात्र संगठनों ने केयू के उठाए जा रहे इस कदम की प्रशंसा की। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि शुक्र है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को भी कुछ हद तक विद्यार्थियों का ख्याल आया।

एसएफआई जिला सचिव धर्मेंद्र ने कहा कि यूनिवर्सिटी को यह कदम पहला उठाना चाहिए था, खैर देर आए दुरुस्त आए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहमंत्री सुनील ने कहा कि छात्राओं को बस सर्विस देने की योजना अच्छी है, यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसके अलावा भी विद्यार्थी हितों के लिए अन्य कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें