कुरुक्षेत्र। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के गैर-शिक्षक कर्मचारी 28 जून को एक मंच पर जुटेंगे। यह राज्य स्तरीय अधिवेशन शांतिकुंज भवन, शांति नगर में आयोजित होगा। इसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
अधिवेशन में नई राज्य कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा। कर्मचारियों के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीर विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को 15 जून तक रोजगार सुरक्षा पत्र देने की घोषणा की थी। हालांकि, अब तक किसी भी कर्मचारी को यह पत्र नहीं मिला है। इस बात को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। अधिवेशन में इस मुद्दे पर भी विशेष चर्चा होगी। आगे की रणनीति भी इसी दौरान तय की जाएगी। संवाद