फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखी एकता, रवि, वीरभान व विवेक सबसे तेज दौड़े

विज्ञापन
पिहोवा। हरी झड़ी दिखाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभांरभ करते राज्य मंत्री संदीप सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसके चलते ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला का मुख्य कार्यक्रम द्रोणाचार्य स्टेडियम में हुआ, जहां से विधायक सुभाष सुधा ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारियों के अलावा आम लोग व पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस जवान तिरंगे को साथ लिए दौड़ लगाते रहे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, नगराधीश हरप्रीत कौर, डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएसओ सतेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। विधायक सुभाष सुधा ने स्टेडियम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने ‘रन फॉर यूनिटी’ में पुरुषों के ओपन वर्ग में प्रथम आने वाले प्रतिभागी रवि, द्वितीय स्थान पर रहे मोहित और तीसरा स्थान पाने वाले गौरव डांगी को मेडल देकर सम्मानित किया। इसी तरह महिलाओं के ओपन वर्ग में अंजलि प्रथम, लवप्रीत द्वितीय, आशु रिया तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर सिटीजन में वीरभान व मेहर सिंह प्रथम, कर्नल राजकुमार व देवा सैनी द्वितीय व सतपाल तीसरे स्थान पर रहे। 14 वर्ष के आयु वर्ग में लड़कों की प्रतियोगिता में विवेक प्रथम, प्रिंस द्वितीय, जशन तृतीय और इसी वर्ग की लड़कियों की प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, अंतरा द्वितीय व महक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विधायक ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों से हमारे देश के भावी कर्णधारों को परिचित कराने और राष्ट्रीय एकता की कड़ियों को मजबूत बनाने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज देश की नौजवान पीढ़ी को भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। युवा पीढ़ी उनके पद चिह्नों पर चलकर एकता के सूत्र में बंधेगी तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विश्वगुरु बनाने से नहीं रोक पाएगी।
विज्ञापन


तिरंगे के साथ लगाई दौड़
पुलिस कर्मचारियों ने भी इस एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता दौड़ में भाग लिया। डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस के कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उन्हें नमन किया।


पिहोवा में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने किया रवाना
पिहोवा। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल से राज्यमंत्री संदीप सिंह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों में भाईचारा कायम रखने के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम एक अहम पहल है। इससे देश में एक ही समय पर सभी लोगों के साथ एकता का संदेश मिला है। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल से प्रारंभ होकर एसआईएस अकेडमी में समाप्त हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, बीईओ वीरेंद्र गर्ग, मार्केट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, मनीष वत्स, रामनिवास सहित अन्य मौजूद रहे।

पिहोवा। हरी झड़ी दिखाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभांरभ करते राज्य मंत्री संदीप सिंह।

पिहोवा। हरी झड़ी दिखाकर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभांरभ करते राज्य मंत्री संदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें