फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नावली महोत्सव : हरियाणवी कविता और चित्रकला में कुवि कैंपस ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी कविता, हरियाणवी प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, चित्रकला प्रदर्शनी, हरियाणवी लोक वाद्य एकल, हरियाणवी लोक हस्तशिल्प, चौपाल, हरियाणवी ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस रसिया, हरियाणवी नाटक और हरियाणवी सांग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

हरियाणवी कविता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस की टीम प्रथम, गवर्नमेंट कॉलेज जींद व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने दूसरा स्थान और वैश्य कॉलेज भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी प्रश्नोत्तरी में हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान, डीएवी कॉलेज पूंडरी ने दूसरा और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में कुवि कैंपस की टीम प्रथम, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज दूसरे स्थान और कुवि कैंपस की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी लोक वाद्य एकल प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट ने प्रथम स्थान, कुवि कैंपस दूसरे स्थान, एसयूएस गवर्नमेंट कॉलेज मटक माजरी इंद्री ने तीसरा स्थान, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना ने चौथा स्थान व आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया।
हरियाणवी लोक हस्तशिल्प में भगत फूल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग खानपुर कलां सोनीपत ने प्रथम स्थान, गवर्नमेंट कॉलेज जींद ने दूसरा और माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज निसिंग ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौपाल प्रतियोगिता में आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने पहला, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा और भगत फूल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग खानपुर कलां सोनीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला, कुवि कैंपस की टीम ने दूसरा और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया तो वहीं ग्रुप डांस रसिया प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने पहला स्थान, आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने दूसरा और आईबी पीजी कॉलेज पानीपत ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी नाटक प्रतियोगिता में वैश्य कॉलेज भिवानी ने पहला, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने दूसरा और आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी सांग प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत व एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना ने पहला स्थान और एसडी पीजी कॉलेज पानीपत व आरकेएसडी पीजी कॉलेज कैथल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें