पिहोवा। देश के वीरों को याद करने के लिए अमृत कलश यात्रा एक अनोखा अवसर है। इन कार्यक्रम के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को याद किया जा रहा है। उक्त विचार जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने पिहोवा खंड के हमीरा गांव के फार्म पर आयोजित कार्यक्रम मेरी माटी-मेरा देश में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि गांव की माटी को कलश में एकत्रित करके दिल्ली में भेजा जा रहा है। इस मिट्टी का प्रयोग दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में किया जाएगा। उस जगह पर जिले के प्रत्येक गांव की मिट्टी की महक फैलेगी और यहां की यादों को हमेशा वाटिका के साथ याद किया जाएगा। परियोजना अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जिले के प्रत्येक खंड से अमृत कलश यात्राएं निकाली जा रही है, जिसमें प्रत्येक गांव की मिट्टी को एकत्रित कर दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में भेजा जाएगा।