कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते पीडब्लूडी मकेनिकल वर्कस यूनियन के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय रोष जताकर सीटीएम डॉ. रमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव संदीप नरवाल ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं। पहले भी कई बार हरियाणा सरकार को ज्ञापन भी सौंप चुके तथा अपनी मांग को रख चुके हैं लेकिन सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, कौशल रोजगार को खत्म करने व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur