फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल बुधवार को श्री देवी कूप मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा कर देशवासियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा व मुख्य पुजारिन शिमला देवी की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ने पवित्र शक्तिस्थल श्री देवीकूप पर पान पत्तों के साथ मां भद्रकाली जी की विधिपूर्वक पूजा की। गर्भगृह में उन्होंने मां को लाल चुनरी, नारियल, सिंदूर, पंचमेवा, पंचफलों व लाल वस्त्र अर्पित किए।
विज्ञापन

मां के चांदी स्वरूप दाएं टखने पर उन्होंने पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, मक्खन, गुलाबजल, चंदन, केसर व गंगाजल से अभिषेक किया। पूजन के उपरांत पीठाध्यक्ष द्वारा उन्हें मां की विशेष शक्ति चुनरी, चांदी लॉकेट व पुष्पमाला भेंट कर मां का आशीर्वाद प्रदान किया गया। राज्यमंत्री ने पंचदीप आरती व मौली बांधकर मां से भारत की अखंडता, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की। कंजक शैविल शक्ति का भी पूजन किया।
मंदिर में महाकाली पूजन हवन में आहुतियां भी डाली। उन्होंने कहा की वे पिछले कई वर्षों से मां भद्रकाली शक्तिपीठ में दर्शन करना चाहते थे, लेकिन मां का बुलावा आज उन्हें यहां लाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मां भद्रकाली न केवल शक्ति की देवी हैं, बल्कि हमारी राष्ट्र-रक्षा, सामाजिक समरसता और लोककल्याण की प्रेरणा भी हैं। उनके चरणों में आकर मन को बल, बुद्धि और भक्ति तीनों की प्राप्ति हुई है। यह केवल एक शक्ति मंदिर नहीं, बल्कि लोक आस्था का जीवंत ऊर्जा के केंद्र है। उन्होंने बताया कि वे 51 शक्तिपीठों में से 30 शक्तिपीठ व द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से 11 ज्योतिर्लिंग के पूजा दर्शन कर चुके हैं। उनके साथ वरिष्ठ निजी सचिव हिमांशु शर्मा, सरस्वती बोर्ड के चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच, घुमंतू जाती विकास बोर्ड के चेयरमैन जय सिंह पाल, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, रविन्द्र सांगवान भी दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें