फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नए विद्यार्थियों को सुविधाओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में नए सत्र के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि खालसा कालेज के सेवानिवृत प्राचार्य मेजर सिंह खैरा रहे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने नए सत्र में आए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों शिक्षा सहित महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के कॉलेज के पहले दिन को ऐतिहासिक और यादगार बताया और डॉ़ आंबेडकर, डॉ़ अब्दुल कलाम, थॉमस एडीसन, अरुणिमा सिन्हा जैसी महान विभूतियों की मिसाल देकर कामयाब होने के लिए प्रेरित किया। कोई भी इंसान अपनी सोच में बदलाव करके, लक्ष्य निर्धारण कर कामयाबी हासिल कर सकता है। कभी हिम्मत न हारने, कृतज्ञता का भाव रखने, माता पिता का सम्मान और गुरुजनों का सम्मान कर जीवन में हर ऊंचाई पा सकता है।
डॉ. कुलदीप सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं संस्कृति को धर्म से अलग बताया। डॉ़ जागीर सिंह ने एससी स्कॉलरशिप, फ्री बुक स्कीम, एससी सेल के बारें में जानकारी दी तथा प्रो. गीता ने महिला सेल की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी। डॉ़ दिनेश कुमार ने खेल विभाग, योगा क्लब, फर्स्ट एड, रेड रिबन क्लब, एंटी रैगिंग कमेटी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ़ रविंद्र सिंह ने प्लेसमेंट सेल कॅरियर काउंसलिंग, रोजगार के अवसर, आत्मनिर्भर बनने वाली स्कीम के बारे विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस मौके पर प्रो जितेंद्र, प्रो. ललित, डॉ. प्रीति, डॉ दीपक प्रो मनदीप, डॉ. प्रेरणा, प्रो सविता आदि ने महाविद्यालय के बारे में जानकारियां दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें