फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की दशा से दुखी बुजुर्ग मां-बाप बोले जहर दे दे बेटा...

Wed, 05 Mar 2014 12:19 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हमें जहर दे दे बेटा, हम बुजुर्ग मां-बाप अपनी बेटी का ये हाल नहीं देख सकते...। पुलिस मुख्यालय से लेकर थाने तक बुजुर्ग दंपति यही गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उनकी बेटी को पांच साल से विवाह का झांसा देकर एक युवक ने उसकी न केवल अस्मत लूट ली, बल्कि अब उसे काफी डराया धमकाया भी है। दोपहर सवा 12 बजे जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची पीड़िता व उसके माता-पिता आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई न होते देख फूटफूट कर रोए। यहां तक की एक जोरदार चीख के बाद पीड़िता भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।

जैसे-तैसे युवती को उठा कर निकट स्थित एक दफ्तर के केबिन में पानी पिलाया गया। कुछ देर बाद होश में आई इस युवती ने जो बयान किया, वह चौकाने वाला था।

बीए पास इस युवती ने कहा कि उसे शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाने वाला युवक कुरुक्षेत्र के ही एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान से बीटेक पास आउट है। इस युवा इंजीनियर पर आरोप है कि पांच साल से वह पीड़िता के संपर्क में था। उसे जीवन साथी बनाने का वादा भी किया। यहां तक की उसे कुरुक्षेत्र की एक पाश कॉलोनी में रहने के लिए मकान भी लिया।
विज्ञापन


इस मकान में ये दोनों पति-पत्नी की तरह रहे। युवती का कहना है कि उन दोनों ने परिवार से बिना बताए शादी भी की थी, लेकिन बाद में युवक ने उससे कन्नी काट ली। यहां तक की उसे धमकियां देने लगा। बीती 28 फरवरी को आरोपी ने उसे घर से भगा दिया।

वे सोचते थे, बेटी की नौकरी लग गई है : पिता
युवती के पिता के मुताबिक उन्हें तो अब तक ये पता था कि उनकी बेटी कहीं नौकरी कर रही है और इसी कारण गांव की बजाए शहर में रह रही है, जबकि अब जाकर पता चला कि अंकित नाम के एक इंजीनियर ने उसे शादी करके अपने साथ रखा हुआ था। इसका पता चलते ही उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को की।  

कार्रवाई करने में कतरा रही है पुलिस
पीड़िता की माता का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बजाए, उल्टा उनसे सवाल कर रही है, जबकि लड़की द्वारा मोबाइल में की गई धमकियों की रिकार्डिंग, कथित शादी के फोटो एवं अन्य वह सामग्री दे चुकी है, जिसमें उनकी बेटी से हुई धोखाधड़ी के प्रमाण हैं। पीड़िता की मां ने रोते हुए कहा कि युवक ने उनकी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। पिपली स्थित सदर थाना पुलिस ने पीड़ित और आरोपी पक्ष की ओर से लोगों को बुलाया था। यहां देर शाम तक पंचायत चलती रही। लड़की के पिता के मुताबिक देर शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

पिछले दिनों फंसा था महाराष्ट्र का इंजीनियर
पिछले दिनों केयू की एक महिला कर्मी से फेसबुक फ्रेंड बन कर शादी का झांसा देने और उसकी अस्मत लूटने के मामले में महाराष्ट्र निवासी गुजरात की कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत एक इंजीनियर के खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली थी। इसके बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन इस घटना के कुछ ही दिन बाद अब ये मामला सामने आ गया।
विज्ञापन


आए दिन सामने आ रहे हैं ऐसे मामले
जिला पुलिस वुमन सेल की प्रभारी कुसुम लता ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिली थी। इस मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी-युगल और उनके बीच शादी के विवादों के ऐसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। वहीं पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर जांच करती है, जबकि शिकायतकर्ता पक्ष ऐसे मामलों में तुरंत केस फाइल कराना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें