फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बूथ मजबूत करने के बहाने इनेलो ने शुरू की संगठन को फिर से खड़ा करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संगठन को दोबारा मजबूत करने और बूथ स्तर पर अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए इनेलो ने गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र-करनाल प्रभारी सुनैना चौटाला ने रविवार शाम जाट धर्मशाला में मुख्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का संगठन है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और नए लोगों को संगठन में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी में हुई टूट पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने कार्यकर्ताओं की माला बनाई थी, जिसे कुछ महत्वाकांक्षी लोगों ने तोड़ दिया। अब इस माला को फिर से पूरा किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों को लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया। साथ ही सरकार पर गरीबों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की अनदेखी करने तथा युवाओं को रोजगार नहीं देने के आरोप लगाए। पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा।
सुनैना ने मंडियों में धान खरीद बंद होने, किसानों को एजेंटों के पास जाने के लिए मजबूर होने और खरीद में कथित घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने अगली फसल की बुआई के समय नहरों का पानी बंद होने पर भी सरकार की आलोचना की। मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें