फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Tue, 28 Oct 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस की नशामुक्त टीम गांव-गांव नशा विरोधी संदेश पहुंचा रही है। इसी कड़ी में टीम शुक्रवार को ग्राम प्रहरी नोडल अधिकारी उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने थाना सदर क्षेत्र के गांव टिकरी में ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक राजेश कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर नशे की बुराइयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के सहयोग से नशे पर नियंत्रण संभव है। नशा करने या बेचने वालों की सूचना थाने में दें, सूचनादाता का नाम गुप्त रहेगा। ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। युवाओं से पढ़ाई, खेल और देश सेवा पर ध्यान देने की अपील की। नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया गया। नशे संबंधी सूचना टोल फ्री 1933 पर देने, आपातकाल में डायल-112 करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें