फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अभियान के तहत करवाया जा रहा हर घर परिवार सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
पिहाेवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में अ​भियान के ​तहत योगा अभ्यास करते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहोवा। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में सूर्य नमस्कार अभियान के तहत विद्यार्थियों को योग कराया गया। जिसमें योग के फायदे बताए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि योग और सूर्य नमस्कार हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। यह वर्तमान समय की जरूरत बन गए हैं क्योंकि इनसे न केवल हमारा तंत्रिका तंत्र संतुलित रहता है बल्कि यह हमारे मानसिक तनाव को भी कम करता है साथ ही हमारी याददाश्त, ध्यान और अंतर्ज्ञान में सुधार करने में मदद मिलती है। डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत महाविद्यालय में 12 जनवरी से लगातार सूर्य नमस्कार करवाया जा रहा है और 12 फरवरी तक यह निरंतर चलता रहेगा। शारीरिक शिक्षा के प्रो. दिनेश यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर एनएसएस अधिकारी अमित, समस्त टीचिंग, नॉन टीचिंग और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें