फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन मैदान-दो के तहत नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माइलाबाद। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी विजय गोस्वामी उर्फ सोनू वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत तीन जून को एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार एंटी नारकोटिक्स सेल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि विजय गोस्वामी उर्फ सोनू वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथला जिला कुरुक्षेत्र हेरोइन, चिट्टा बेचने का काम करता है। आज भी विजय गोस्वामी उर्फ सोनू काफी मात्रा में हेरोइन,चिट्टा अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। सूचना पर टीम गांव कैथला स्थित विजय गोस्वामी के मकान पर पहुंची। मकान में एक व्यक्ति मिला जिसने पुलिस टीम के पूछने पर अपना नाम विजय गोस्वामी उर्फ सोनू वासी डेरा बाबू राम गोस्वामी कैथला जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के मकान से 14 ग्राम हेरोइन, चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विजय उर्फ काका वासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत एक जून को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम एंटी नारकोटिक्स सेल में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर साहिल वासी दड़बा माजरी जिला यमुनानगर को पीपली चौक पर नाकाबंदी करके काबू किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक किलो 148 ग्राम गांजा बरामद बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में प्राथमिकी करके उप निरीक्षक अशोक कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गत तीन जून को मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विजय उर्फ काका वासी गांधी नगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें