जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर नाबालिगों के साथ रेप के मामले में धर्मनगरी शर्मशार हो गई। इतना ही नहीं एक गांव में तो रिश्तेदारी में आए मुबोले चाचा ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं एक व्यक्ति ने नाबालिग को करनाल ले जाकर उसके साथ रेप किया। दोनों मामले महिला थाना पुलिस को सौंप दिए गए हैं। जहां एक मामले में पुलिस ने नाबालिग को करनाल से बरामद कर उसका देर रात कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में मेडिकल करवाया है। जांच अधिकारी प्रवीण कौर ने बताया कि जिले के एक गांव से करनाल निवासी प्रवीन कुमार एक नाबालिग को बहला फुसलाकर करनाल ले गया और उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उन्होंने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और नाबालिग को करनाल से बरामद कर उसका देर रात को मेडिकल करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी के अनुसार अभी इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नाबालिग की हालात काफी नाजुक बनी हुई है।
इसकेे अलावा जिला के ही एक और गांव में रिस्तेदारी में आए मुहोले चाचा ने एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस मामले में आरोपी की चाची के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सरोज के अनुसार इस्माईलाबाद कस्बा के एक गांव में रिस्तेदारी में आए मुहबोले चाचा प्रदीप उर्फ टींकू ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की चाची उमेश कुमारी के खिलाफ भी (धारा 120 बी) आरोपी की साहायता करने के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सरोज के अनुसार नाबालिग के परिजनों में मेडिकल करवाने से तो मना कर दिया था लेकिन पुलिस ने नाबालिग के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं।