संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आईआईएचएस के गृह विज्ञान विभाग परिसर में पोषण माह के आयोजन की पहली कड़ी में बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा पौष्टिक व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पौष्टिक लड्डू, ढोकला, पोषण युक्त चॉकलेट, नाश्ते के आहार एवं स्नैक्स बनाए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उमा, द्वितीय स्थान पर रितिका एवं तृतीय स्थान पर तमन्ना रही।
प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता मदान और सदस्य डॉ. रजनी गोयल, मंजू, शक्ति शर्मा के निर्देशन में किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. निरुपमा भट्टी, डॉ. कुलविंदर एवं डॉ. वंदना रहीं। प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंच कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
सभी शिक्षकों ने छात्राओं की ओर से बनाई गई पौष्टिक चॉकलेट् को बहुत सराहा एवं उसी समय कुछ शिक्षकों ने चॉकलेट्स बनवाने के लिए ऑर्डर भी दिए। यह विद्यार्थियों का उद्यमिता की तरफ पहला कदम है। इस अवसर पर डॉ. रीटा, डॉ. अनीता दुआ, न. परमेश, डॉ. विवेक चावला, डॉ. राम चंद्रा, डॉ. कुसुम लता, डॉ. अनुपमा, डॉ. नितांत, विजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।