फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थार व बाइक में भिड़ंत में दो युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा- हिनौरी मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास थार व बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइकसवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान युवराज व मयंक निवासी भूतमाजरा लाडवा कुरूक्षेत्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही दोनों युवक पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर लाडवा की तरफ जाने के लिए सड़क पर चढ़ने लगे। उसी समय लाडवा की ओर से आ रहे थार चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार युवक मयंक की टांग में फैक्चर जबकि युवराज की पैर की अंगुलिया पैर से अलग हो गई। थार चालक निवासी धूमसी इंद्री द्वारा राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने युवकों के एलएनजेपी रेफर कर दिया लेकिन परिजन दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें