कुरुक्षेत्र। जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में वृद्ध सेवा एवं निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करना और उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित करना था। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने जानकारी दी कि कुल 15 केंद्रों पर ये शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 150 से अधिक वृद्धजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविरों में रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। साथ ही, योग और संतुलित आहार के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। यारा में डॉ. संदीप, फार्मासिस्ट नेहा सैनी और योग सहायक दीपक योगी ने सेवाएं दीं।
खरकाली में डॉ. सपना, फार्मासिस्ट पूनम और योग सहायक प्रदीप की टीम मौजूद थी। कलाल माजरा में डॉ. संतोष, फार्मासिस्ट धर्मबीर और योग सहायिका अनु ने कार्य किया। डबखेड़ा में डॉ. मीना, फार्मासिस्ट सिम्मी और योग प्रशिक्षक संजय ने योगदान दिया। उमरी में डॉ. रीना आदि माैजूद रहीं। संवाद