कुरुक्षेत्र। सीआईए ने दो युवकों को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजबीर हाल निवासी खरींडवा व सुबोध निवासी सदर बाजार करनाल 200-200 ग्राम चरस लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
सीआईए-एक के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में लाडवा चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजबीर व सुबोध चरस/सुल्फा बेचने का धंधा करते हैं। दोनों बस अड्डा शाहाबाद पर चरस लेकर बस के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर बस अड्डे के पास घूम रहे दो युवकों को शक के आधार पर काबू कर उनसे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 200-200 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।