फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में हैंड ग्रेनेड के साथ दो युवक गिरफ्तार: पुलिस के हाथ लगी सफलता, एनएच 152-D पर की कार्रवाई

Tue, 07 Oct 2025 08:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

पिहोवा में नेशनल हाईवे 152 D के पास मूर्तजापुर के पास CIA-2 की टीम ने दो बाइक सवार युवकों को हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए-दो टीम ने नेशनल हाईवे 152 डी व मुर्तजापुर गांव के पास मंगलवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हैंड ग्रेनेड और पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाया गया और फिर हैंड ग्रेनेड को मौके पर ही डिफ्यूज करवाया गया। इस दौरान पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अद्दू माजरा निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह और शशा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब नंबर पीबी 11 डीके 2672 मोटरसाइकिल पर सवार थे।

विज्ञापन


विदेश गैंग से जुड़े हैं आरोपियों के तार 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों युवकों के तार विदेशी गैंग से जुड़े हैं और वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। कुछ दिन पहले जिला पुलिस को एक धमकी भरा कॉल प्राप्त हुआ था, जिसमें जिले के किसी थाने को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इसके बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर थी और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया था।

सीआईए-दो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। समाचार लिखे जाने तक डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह, सदर थानाध्यक्ष जगदीश और सीआईए टीम मौके पर मौजूद थी और सीआईए प्रभारी के आने की प्रतीक्षा कर रही थी। सीआईए स्टाफ के पुलिसकर्मी रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और अन्य जानकारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद अधिकारी व पुलिसकर्मी अपने आला अधिकारियों को इस बारे में सूचित करने में लगे रहे और कुछ भी जानकारी देने से बचते नजर आए। सीआईए दो के प्रभारी मोहनलाल का कहना है कि इस मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि विदेशी गैंग के साथ संभावित साजिश और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें