फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देसी कट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। सीआईए-एक ने लाडवा रोड पर शादीपुर गांव के पास से दो युवकों को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष उर्फ आशी निवासी शादीपुर व हर्ष उर्फ आशु निवासी उमरी के कब्जे से 500 रुपये भी बरामद हुए।सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी जीटी रोड पर उमरी गांव के बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि आशीष और हर्ष उमरी में एक स्कूल के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। उनके पास देसी कट्टा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश दी तो दो युवक टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगे। शक होने पर टीम ने दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस तथा 500 रुपये बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें