फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान से लैपटॉप और नकदी चोरी

Tue, 27 Aug 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छोटा बाजार से चोर एक दुकान से लैपटॉप और नकदी चुराकर फरार हो गया। चोरी दुकान के पीछे लगा लकड़ी का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे थे। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में राकेश सुनेजा निवासी छोटा बाजार ने बताया कि उसकी छोटा बाजार में होजरी की दुकान है। वह अपनी दुकान पर टाइपिंग का काम भी करता है। रात को चोर उसकी दुकान के पीछे लगा लकड़ी का दरवाजा खोलकर उसका लैपटॉप और दराज से करीब दो हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घर से नकदी और जेवर चोरी
इस्माईलाबाद। घर से चोर से अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। सुबह अलमारी का लॉक टूटा देख परिवार ने पुलिस को सूचना दी। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में महेंद्र सिंह निवासी झांसा ने बताया कि 24-25 अगस्त की रात को वह अपने परिवार के साथ सो गया था। सुबह उठकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया तो चोर नौ हजार रुपये, चांदी की पाजेब और चुकटी की जोड़ी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें