फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सरकार के 2 साल महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती : कंवलजीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत ने नायब सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास और जनकल्याण के फैसलों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने की सरकारी पहल को ऐतिहासिक बताया। कंवलजीत ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण कदम बताया। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में मिलती है। सरकार ने योजना का दायरा 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं तक बढ़ाया है। इससे प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित होंगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में मजबूत भूमिका और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है। करीब 10 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है। उनके खातों में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें