फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दंपती गंभीर घायल हो गए जबकि उनका दो साल का मासूम बेटे की मौत हो गई। जिला यमुनानगर के छछरौली के पास मकारापुर के रहने वाले हन्नी (32) अपनी पत्नी लखविंदर कौर (28) और बेटे एकम के साथ बहन की शादी का कार्ड देने शाहाबाद के गोगपुर में अपने ससुराल आया था। कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे सड़क पर जा गिरे, जिसमें दंपती घायल हो गए जबकि एकम को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दंपती को भी चिकित्सकों ने शाहाबाद से रेफर कर दिया। कुछ दिन बाद ही हन्नी की बहन की शादी है, जिसकी तैयारी जोरों पर की जा रही थी लेकिन इस हादसे के चलते उनकी खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें