फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विदेश भेजने की आड़ में 19 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। युवक को इंग्लैंंड भेजने के नाम पर करीब 19 लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला पुलिस तक पहुंचा है, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छलौंदी गांव निवासी अमन कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके घर गांव धुमसी निवासी नरेश कुमार आया और बताया कि वह एक कंपनी में कार्य करता है। कंपनी का इंग्लैंड में भी कारोबार है। वह कंपनी संचालकों से बातचीत कर उसे इंग्लैंड भेज देगा और कंपनी में ही अच्छे पद पर लगवा देगा। वह उनकी बातों में आ गए और अलग-अलग समय पर तय हुई बातचीत अनुसार उक्त रकम दे दी। न उसे इंग्लैंड भेजा और न ही दी रकम लौटाई। अब उन्हें धमकी दी जाने लगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें