फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टोर से सामान चुराने के आरोप में दो कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। गत माह स्टोर से सामान चुराने के मामले में पुलिस ने दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्यन निवासी कीर्ति नगर और अंकित हाल किराएदार पिपली के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में आदित्य नारायण हाल किराएदार सेक्टर-पांच ने बताया था कि वह पिपली रोड पर बने कंपनी के स्टोर में बतौर प्रबंधक तैनात है। अक्तूबर के महीने में उनके स्टोर से काफी सामान चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला था कि स्टोर कर्मी आर्यन, हाउस कीपिंग अंकित कुमार, अर्जुन और सागर ने अलग-अलग जगहों से सामान उठाते दिखाई दिए थे। स्टोर से आरोपी करीब 2.80 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी आर्यन को रेलवे रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह चोरी उसने अंकित के साथ मिलकर की थी। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने दूसरे आरोपी अंकित को लाडवा रोड से गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें