फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी के छात्रों तक गांजा आपूर्ति करने की दो महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक की टीम ने एनआईटी में गांजा आपूर्ति करने के आरोप में इंद्रा कॉलोनी की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए एक के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-दो तीन के कट पर निगरानी कर यूपी के इटावा के रहने वाले आरोपी कुनाल, धंजय मिश्रा व मनीष कुमार को कार सहित काबू किया था। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 16 किलोग्राम गांजापत्ती बरामद हुई थी। जो एनआईटी में आपूर्ति करनी थी। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में एनआईटी के छात्र प्रसाद विश्वनाथ को जो महाराष्ट्र निवासी है व यूपी गोरखपुर के रहने वाले सारांश जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें नौ दिन के रिमांड पर लेकर आपूर्ति करने वाले की निशानदेही करवाई गई और आरोपी की तलाश में लखनऊ में दबिश देकर यूपी के लखनऊ निवासी शिबू को गिरफ्तार कर लिया। अब जांच को आगे बढ़ाते हुए उक्त दोनों महिला आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें