फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू में अनुबंधित शिक्षक को चेयरमैन द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी देने व अभद्र व्यवहार का मामला गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
केयू के एक विभाग के चैयरमेन द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉॅॅ. (अनुबंधित शिक्षक) को नौकरी से निकालने की धमकी देने व अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला गहरा गया है। करीब 12 दिन पुराने इस मामले में वीरवार को अनुबंधित शिक्षकों ने लिखित शिकायत कुलपति सोमनाथ सचदेवा कार्यालय में दी है, हालांकि इस दौरान वे कुलपति से नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

पीड़ित अनुबंधित सहायक प्रोफेसर ने बताया कि वे पिछले 13 वर्षों से विभाग में कार्यरत है। उन्हें गत नौ सिंतबर को विभाग के चैयरमेन, जिनके पाए एक अन्य विभाग का डिप्टी डायरेक्टर का जिम्मा भी है, उन्होंने उन्हें कक्षा में ही विद्यार्थियों के सामने नौकरी से निकालने की धमकी, और अभद्र व्यवहार किया जबकि उन्होंने कोई अनुशासन उल्लंघन नहीं किया था।
उन्होंने कहा आरोप लगाए कि चैयरमेन पिछले कई महीनों से मानसिक पीड़ित कर रहे थे, लेकिन नौ सितंबर को प्रताड़ना और बढ़ गई, जिसके चलते शिकायत कुलपति को मेल के जरिये भेजी गई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद अब उन्होंने अन्य अनुबंधित शिक्षकों के माध्यम से लिखित शिकायत दी है, ताकि मानसिक शोषण से बचा जा सके।
विज्ञापन

डॉ. अभिनव, प्रेस सचिव, हुक्टा, डॉ. अजय कुमार महासचिव, हुक्टा, (हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स एसोसिएशन, हरियाणा) डॉ. कृष्ण पांडेय (सह सचिव, सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ) ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है। एक शिक्षक की गरिमा होती है, चाहे वह स्थाई शिक्षक है, सैल्फ फाइनेंस स्कीम शिक्षक है, अनुबंधित शिक्षक या फिर पार्ट टाइम शिक्षक है। ऐसा व्यवहार किया जाना सहनीय नहीं हो सकता। उन्होंने शिकायत में मांग की है कि संबंधति चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कोई उचित कार्यवाही नहीं होती तो समस्त अनुबंधित शिक्षक, हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रेक्ट टीचर्स एसोसिएशन, हरियाणा एवं सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के माध्यम से सभी विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. पुरूषोतम, डॉ. आसिफ, डॉ. योगिता, डॉ. ज्ञान सागर, डॉ. सुशील कुमार, राहुल गर्ग, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. एसके शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें