फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खैरी के दो विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे

विज्ञापन
बाबैन। विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्या सविता एवं अन्य ​शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
बाबैन। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चार विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं के अक्षित ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर आधारित परियोजना के जरिये प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरमन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित परियोजना पेश कर प्रथम स्थान हासिल किया। इन दोनों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी गुरुग्राम के लिए हुआ है।
विज्ञापन

यह विद्यालय के लिए एक विशेष उपलब्धि मानी जा रही है। प्रतियोगिता में परमीत सिंह और निलाक्षी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या सविता ने विजेताओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और मार्गदर्शकों के प्रयासों की भी सराहना की। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें