फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से भटककर शामली पहुंची दो बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी की दो सगी बहनें भटककर शाामली रेलवे स्टेशन पर आ पहुंची। जीआरपी ने परिजनों का पता लगाकर दोनोें को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के आदेश पर दोनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जवानों को दो बच्चियां घूमती हुई मिली। जिन्हें थाने पर लाया गया। पूछने पर पता चला कि दोनों कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मोनू की बेटी 10 साल की कुसुम और 8 साल की रिया है। थाना प्रभारी ने कुरुक्षेत्र पुलिस से संपर्क कर बच्चियों के परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्चियों को मंगलवार को सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। बच्चियों का पिता मोनू शामली पहुंचा। सीडब्यूसी के आदेश पर दोनों को उनके पिता मोनू के सुपुर्द कर दिया। मोनू ने बताया कि भटककर दोनों सहारनपुर से होते हुए शामली आ पहुंची थी। मोनू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें