कुरुक्षेत्र। जिला खेल विभाग की बॉक्सिंग खेल नर्सरी के दो खिलाड़ियों ने रोहतक में हुए राज्य स्तरीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार व बॉक्सिंग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है।
प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिला बॉक्सिंग नर्सरी के दो खिलाड़ियों नैंसी ने 51 किलोग्राम वर्ग और विकास ने 70 किलोग्राम वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक में 3 से 8 नवंबर तक किया गया था।