लाडवा। मुख्यमंत्री किसान एवं खेती हर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत महिला को चेक वितरित करते उ
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लागू किया जा रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। सबसे पहले अंतिम व्यक्ति का लाभ दिया जा रहा है। एक लाख से कम आय वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की हुई हैं।
सुमन सैनी बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने दो पात्रों को मुख्यमंत्री किसान एवं खेती हर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पांच लाख 37 हजार 500 रुपये के चेक दिए गए। लाडवा के गांव गूढा निवासी नीलम को योजना के तहत खेत में काम करते समय पानी की हौदी में सिर लगने से हुई मौत पर पांच लाख रुपये की सहायता का चेक दिया गया। इसी तरह खेत में काम करते हुए ट्रैक्टर में हाथ की उंगली कटने पर गांव बरोट निवासी आजाद शर्मा को 37 हजार 500 रुपये की सहायता का चेक दिया गया।
सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों व मजदूरों की खेती का कार्य करते समय दुर्घटना की स्थिति में सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान एवं खेती हर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता की जाती है। मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार सैनी ने कहा कि वर्ष 2025 में अभी तक मुख्यमंत्री किसान एवं खेती हर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का आठ पात्रों को लाभ दिया है। इनमें गांव जोगीमाजरा निवासी अमरो देवी, गांव बपदी निवासी अमित कुमार, गांव मुरादनगर निवासी बलबीर सिंह, गांव सुलतानपुर निवासी जयपाल, गांव दबखेड़ा निवासी किरण देवी, गांव साहबपुरा निवासी कुलदीप कुमार, गांव गूढा निवासी नीलम और गांव बरोट निवासी आजाद शर्मा शामिल हैं।