फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो के पांव टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों के पांव टूट गए हैं। पहला हादसा उमरी पुल के पास हुआ तो दूसरा लाडवा में हुआ है। दोनों ही हादसों में घायलों पांव टूट गए। पहले हादसे की शिकायत दर्ज करवाते हुए यूपी के बंदायू जिले गांव बिलसी के रहने वाले मुकेश ने बताया कि उसका छोटा भाई अवनीश अपनी कार से हिमाचल प्रदेश में काम के लिए अपने परिवार के साथ जा रहा था। उसी समय उमरी पुल के नीचे उसकी कार का टायर पंक्चर हो गया और वह टायर बदल रहा था तभी एक पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मारते हुए उसके भाई के पांव को कुचल दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में बकाली गांव के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी माता को दवाई दिलवाने के लिए अपनी बाइक से अस्पताल ले जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने लाडवा-पिपली रोड पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके कारण उसकी मां सड़क पर गिर गई और उनका पांव टूट गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मामले दर्ज कर चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें