फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला समेत दो लोगों के साथ डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने एक महिला समेत दो उपभोक्ताओं के साथ डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने मोबाइल हैक कर 90 हजार तो दूसरे से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठग लिए। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में रिंकू निवासी सैंसा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले सप्ताह 16 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे उसके पास ओटीपी मैसेज आने लगे उसके तुरंत बाद उसके खाते से 80 हजार रुपये निकल गए। कुछ देर बाद एक और ओटीपी आया और उसके 10 हजार रुपये निकल गए। वहीं रमनदीप कौर निवासी शाहाबाद ने बताया कि पिछले महीने आठ अक्तूबर को उसके पति के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया था। उसने कहा कि अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं कर रहे तो उसे ब्लॉक करना पड़ेगा। आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड का नंबर और ओटीपी लेकर दो बार में 20 हजार व 40 हजार की ट्रांजेक्शन कर ली। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें