फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बेटे की गिरफ्तारी का झांसा देकर ठगे साढ़े चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने ऑस्ट्रेलिया में युवक की गिरफ्तारी का झांसा देकर उसके पिता से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बेटे को छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे थे। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में निशान सिंह निवासी अजराना खुर्द ने बताया कि उसका बेटा गुरजोत सिंह ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। गत सप्ताह 16 नवंबर को उसके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने बताया कि उसके बेटे गुरजोत को गिरफ्तार कर लिया है। अगर वह अपने बेटे को छुड़वाना चाहता है तो उसे उनके खाते में पांच लाख रुपये डालने होंगे। उसी दिन उसने अपने खाते से उनके बताए खाते में दो बार में तीन लाख व डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने अपने बेटे गुरजोत से बात की तो पता चला कि उसका बेटा सही सलामत है और उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें