फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रिटायर्ड सूबेदार समेत दो की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लाडवा रोड स्थित शंकर कॉलोनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर और उनके किराएदार की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किराएदार कमरे की सफाई कर रहा था। उसे बचाने के प्रयास में पूर्व सूबेदार मेजर भी करंट की चपेट में आ गए।
मृतकों की पहचान डेरू माजरा गांव निवासी 62 वर्षीय सूबेदार मेजर पृथ्वी सिंह व बीड़ मथाना गांव के रहने वाले ऑटो चालक 42 वर्षीय शमशेर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी सिंह ने लाडवा रोड स्थित शंकर कॉलोनी में किराए के लिए कमरे बनवा रखे थे और उन्होंने शमशेर सिंह को एक कमरा किराए पर दिया हुआ था। रविवार को पृथ्वी सिंह अपने किराएदार से मिलने पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार कमरे की सफाई के दौरान शमशेर सिंह का हाथ पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से छू गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया और वह मौके पर गिर पड़ा। उनकी चीख सुनकर पृथ्वी सिंह उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन इसी दौरान वे भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें