जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है। अब तक जिले में 5 लाख 6 हजार 293 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं 21781 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव तीन मरीज एक्टिव है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 506293 में से 529279 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.19 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 930 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 865 व रैपिड एंटीजन के 65 सैंपल शामिल है। शुक्रवार को दो व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 3 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 22141 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21781 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और तीन मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं उपजिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में 2 अक्तूबर को 78 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।